लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश
स्थानीय थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए पायी गयी थी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। जिसके चलते पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सीओ विजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव निवासी जावेद अली की शादी पांच माह पहले
नवम्बर माह में 22 वर्षीय तैयबा के साथ हुई थी। मंगलवार को सुबह 6 बजे तैयबा की लाश उसके कमरें में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। अंदर से दरवाजा बन्द था। साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर झूलते देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। ससुराल पक्ष के लोगों के मुताबिक जब उन्होंने देखा तो आनन फानन में लाश नीचे उतारकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद गांव के लोगो ने इसकी सूचना मृतक तैयबा के मायके वालों को दिया। सूचना मिलते ही मायके से लोग हरद्वारी गांव में पहंुच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पर सीओ व इंस्पेक्टर मुंन्ना राम मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। मृतका की शादी 12 नवंबर को भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित गिर्दबर गांव निवासी जलालुद्दीन की पुत्री तैयबा के साथ हुई थी। मृतका के पिता ने दहेज में 50 हजार नगद व सोने की चैन की मांग पूरी न कर पाने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति जावेद, सास नंजु बेगम,ससुर मुर्तजा,देवर सलमान के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।